Rajasthan में विश्व की सबसे उंची 369 फीट शिव प्रतिमा का आज होगा लोकार्पण

Samachar Jagat | Saturday, 29 Oct 2022 09:54:50 AM
World's tallest 369 feet Shiva statue will be inaugurated in Rajasthan today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज विश्व की सबसे उंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव शुरू होगा। यह एक बड़ा रिकॉर्ड होगा, क्योंकि विश्व में अब तक इससे उंची शिव प्रतिमा कहीं भी नहीं बनी है।  

जानकारी के अनुसार राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में 369 फीट की विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम का लोकार्पण महोत्सव आज से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 6 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा।

यह शिव प्रतिमा नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी हुई है। 369 फीट की ऊंची यह प्रतिमा  51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं, जो 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाते हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.