नई दिल्ली। आज के दिन दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुली, इटली-स्विट्जरलैंड इस मार्ग से जुड़े। इसके अलावा आज ही के दिन श्वेत महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ। इसके साथ ही आज ही के दिन भारतीय एवं विश्व इतिहास में बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर......
1571 - मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1792 - रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।
1848 - दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
1892 - बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए।
आइडिया-वोडाफोन विलय पर सेबी ने स्पष्टीकरण मांगा
1900 - दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुली। इटली-स्विट्जरलैंड इस मार्ग से जुड़े।
1904 - भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक तथा टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन।
1913 - देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म।
1926 - बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
1930 - श्वेत महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
1939 - रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1971 - रूस ने मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।
1976 - ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
जोमैटो ने दी 1.7 करोड़ ग्राहकों के आंकड़े चोरी होने की सूचना
1979 - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी फिजी की सरकार का तख्तापलट।
2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नई सहस्त्राब्दी के पहले नए राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया। -एजेंसी
READ MORE :-
बेंगलुरू हवाई अड्डे पर ई-गेट की सुविधा, पांच सेकेंड में होगी बोर्डिंग
एक्सिस बैंक ने घटाई आवास ऋण की ब्याज दर
ओडिशा विधानसभा में जीएसटी विधेयक पेश