नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 07 नवम्बर को हुई प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:
1858- भारतीय क्रांतिकारी, शिक्षक और पत्रकार बिपिन चन्द्र पॉल का जन्म।
1862- मुगल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत।
1888- प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सी.वी.रमन का जन्म।
1951-जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1996- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998- दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।
2002- ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किये।
2012- ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।
2015- भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।