- SHARE
-
एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर उनके एक बयान को लेकर उनकी बहुत प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सनी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई है वो काफी शानदार है।
किसी ना किसी कारण वो चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आई है वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। दरअसल अभिनेत्री सनी लियोन ने हाल ही में एक बात कही है जो कि भारत में रहने को लेकर है। गौरतलब है कि अभिनेत्री का एक घर लॉस एंजेलिस में भी है। लेकिन उनका कहना है कि विदेश के मुकाबले उनको भारत में रहना काफी ज्यादा पसंद है।
सनी लियोन ने जैसे ही ये बात बोली लोग उनकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि सनी लियोन एक सकारात्मक सोच भारत के लिए रखती हैं। सनी लियोन का कहना है कि यूएस का माहौल उनको काफी नाकारात्मक लगता है। लेकिन यहां मस्ती है और खुश रहते हैं। सनी लियोन का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है।