Ajay Devgan ने सिघम अगेन की तैयारी शुरू की

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Jan 2023 11:48:37 AM
Ajay Devgan starts preparing for Singham Again

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म सिघम अगेन की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन और फिल्मकार रोहित शेSी ने सिघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिघम अगेन को लेकर चर्चा में है।

अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर साझा कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह सिघम अगेन में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर कर लिखा, रोहित शेट्टी की सिघम अगेन का नरेशन सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में सिघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिघम प्रदर्शित हुयी। इसके बाद वर्ष 2014 में सिघम का सीक्वल सिघम रिटर्न्स रिलीज हुयी थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.