Bollywood News: पेरिस में भी पॉपुलर हुई अमिताभ बच्चन की हेयरस्टाइल

Samachar Jagat | Friday, 05 Aug 2022 03:05:25 PM
Amitabh Bachchan's hairstyle became popular in Paris too

इन्डस्ट्री के टॉप एक्टर अमिताभ बच्चन के हेयरस्टाइल को पेरिस में भी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं। अमिताभ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में भी बेहद लोकप्रिय हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल को बहुत लोग कॉपी करते हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल की शोहरत विदेशों तक पहुंच गयी है।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से पेरिस के एक सैलून की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कोई पेरिस में था, उसकी तरफ से यह सरप्राइज आया है। उसने सैलून देखा, जिसमें मेरी फोटो लगी थी। हे भगवान, आखिर दुनिया को हो क्या रहा है।

अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ब्रह्मास्त्र के रक्षक की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.