अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने पूरा किया वरुण धवन का 'नाच पंजाबन’ चैलेंज

Samachar Jagat | Tuesday, 31 May 2022 10:43:10 AM
Ananya Panday and Vijay Deverakonda complete Varun Dhawan's 'Nach Punjaban' challenge

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने वरुण धवन के 'नाच पंजाबन’ चैलेंज को पूरा कर लिया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे वरुण धवन का चैलेंज नाच पंजाबन पूरा करते हुए दिख रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ananya  (@ananyapanday)

चैलेंज का वीडियो अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में अनन्या को विजय देवरकोंडा के साथ नाच पंजाबन हुक स्टेप करते हुए देख जा सकता है। वीडियो में अनन्या पीले कलर की शर्ट ड्रेस में, वहीं विजय व्हाइट शर्ट, ब्लैक पेंट के साथ व्हाइट कलर के ब्लेजर पहने हुए डांस करते दिख रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि, अनन्या और विजय ने इस चैलेंज को टॉक शो कॉफी विद करण के सेट पर पूरा किया है। दोनो की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.