Ananya Panday ने पुष्पा के गाने'सामी-सामी’पर किया डांस

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Jun 2022 11:26:10 AM
Ananya Panday dances to Pushpa's song 'Sami-Sami'

मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा के गाने'सामी-सामी’पर जबरदस्त डांस किया है। फिल्म पुष्पा का गाना सामी-सामी सुपरहिट हुआ था। रश्मिका मंदाना के इस गाने ने धमाल मचाया था। अब इस गाने पर अनन्या पांडे ने भी जबरदस्त डांस किया है।

आईफा 2022 के दौरान अनन्या पांडे ने इस गाने पर डांस किय। अनन्या पांडे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। अनन्या पांडे का डांस देखने के बाद रश्मिका मंदाना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रश्मिका ने अनन्या पांडे के इस वीडियो पर तुरंत कमेंट किया। उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुये'क्यूटेस्ट’लिखा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.