Anil Kapoor ने फिटनेस का बताया राज

Samachar Jagat | Thursday, 07 Jul 2022 10:32:48 AM
Anil Kapoor told the secret of fitness

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है। अनिल कपूर 65 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं।अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है।अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिग करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं। वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं। अनिल कपूर ने बताया है कि कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिग के लिए जाते हैं। जिदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते, इसके अलावा अनिल कपूर मेंटली खुद को स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरुरी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.