अर्जुन बिजलनी -नेहा स्वामी को इस वजह से करवाना पड़ा था गर्भपात , Smart Jodi Show पर किया खुलासा

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Mar 2022 04:24:12 PM
Arjun Bijlani-Neha Swamy had to undergo abortion because of this, revealed on Smart Jodi Show

`स्मार्ट जोड़ी` में कई लोकप्रिय टीवी सितारे हैं। उन्हीं में से एक हैं अर्जुन बिजलानी। जबकि वह एक टॉप टीवी स्टार हैं, लेकिन  उनके जीवन में एक ऐसा दौर भी आया था जब आर्थिक रूप से उनका समय  अच्छा नहीं था। नेहा स्वामी और उन्होंने `स्मार्ट जोड़ी` के आगामी एपिसोड में उस बारे में  खुल कर बात की। इस जोड़ी  ने 2013 में शादी की थी। अर्जुन बिजलानी का करियर ख़राब स्तिथि से  गुजर रहा था। लगभग रोते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पत्नी नेहा स्वामी  शादी के एक साल बाद गर्भवती  हो गईं थीं।

उन्होंने कहा कि यह उनका कठिन समय था क्योंकि उनके पास बैंक खाते में केवल 40-50K रुपये थे। अर्जुन बिजलानी ने कहा कि बच्चे की परवरिश करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। उनका कहना है कि भारी मन से उन्होंने बच्चे का गर्भपात कराने का फैसला लिया था क्योंकि वे जानते थे कि वे आर्थिक रूप से अभी अक्षम हैं।खुद की  स्थिति को बताते हुए अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की आंखों में आंसू आ गए। अंकिता लोखंडे - विक्की जैन और नील भट्ट - ऐश्वर्या शर्मा यह देखकर काफी इमोशनल हो गईं। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की आंखों से आंसू छलक पड़े।


 
यह जोड़ी `स्मार्ट जोड़ी` पर सबसे अधिक भुगतान पाने वालों में से एक है। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी को प्रति एपिसोड लगभग 7 लाख रुपये अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बराबर मिल रहे हैं।`मेरी आशिकी तुमसे ही` में उनके कार्यकाल के बाद 2015 में उनका करियर  आर्थिक रूप से आगे बढ़ा। उसके बाद उनको  `नागिन` शो मिला और उस सुपरहिट शो के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.