Bollywood News : सलमान खान को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस

Samachar Jagat | Monday, 01 Aug 2022 02:15:06 PM
arms license to salman khan for self defense

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरे लेटर  मिलने के बाद आत्मरक्षा के लिए शस्त्र आवेदन करने के बाद उन्हें इसके लिए लाइसेंस दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सलमान को लाइसेंस जारी किया गया और अभिनेता के प्रतिनिधि ने आयुक्तालय से सभी दस्तावेज ले लिए हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता सलमान और उनके पिता वयोवृद्ध पटकथा लेखक सलीम खान को पंजाब के मनसा के पास गायक रैपर एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जून की शुरूआत में जान से मारने की धमकी मिली थी।सलमान पिछले महीने के अंत में बंदूक लाइसेंस के लिए पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मिलने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय गए थे। वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखना चाहते थे जिसके लिए उन्हें सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद आवेदन किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.