क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली निराशा, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने ड्रग्स मामले में जमानत याचिका रद्द की, 3-5 दिनों तक आर्थर जेल के क्वारंटाइन सेल में रहेंगे

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 05:49:52 PM
Aryan Khan, son of Shahrukh Khan trapped in the Cruise Drugs Party case, gets disappointed, Mumbai's Esplanade Court cancels the bail plea in the drugs case, Arthur will be in the Quarantine Cell of Jail for 3-5 days

एंटरटेनमेंट डेस्क। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में फंसे आर्यन खान को आज शुक्रवार को उस समय निराश होना पड़ा जब कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत ने मुंबई तट पर एक क्रूज पर ड्रग्स से संबंधित मामले में आर्यन खान, अरबाज खान और मुनमुन धमेचा की ज़मानत याचिका खारिज़ कर दी है। आर्थर जेल के अधीक्षक नितिन वायचल का कहना है कि आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा। 

 

Mumbai | Aryan Khan and other accused will be kept in quarantine cell for 3-5 days in Arthur Jail, says Nitin Waychal, Superintendent of Arthur Jail

— ANI (@ANI) October 8, 2021

मुंबई में हाल ही में हुई क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने इससे पहले मंगलवार को अब्दुल कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष दरिया, एविन साहू को 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपियों को मंगलवार सुबह ही गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन सहित 8 लोगों को कोर्ट ने सोमवार को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा था। 

 

Mumbai | NCB brings Aryan Khan and other accused in the cruise ship drug raid case to Arthur Jail pic.twitter.com/uow3Ukaj0Z

— ANI (@ANI) October 8, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा है। इससे पहले आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन को भी 7 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा गया है। सभी आठों आरोपियों को सात अक्टूबत तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.