Bharat Nightingale : भारत कोकिला सरोजनी नायडू पर बनेगी बायोपिक

Samachar Jagat | Monday, 13 Jun 2022 11:58:41 AM
Bharat Nightingale : Bharat Nightingale to be made on Sarojini Naidu

मुंबई | आजादी के संग्राम में अमूल्य योगदान देने वाली 'भारत कोकिला’ सरोजनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनायी जायेगी।
सरोजिनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही हैं। धीरज मिश्रा लिखित इस फिल्म को चरण सुवर्णा और हनी चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को विशिका फिल्म्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है।

इसका 10 दिनों का पहला शूटिग शेड्यूल कनार्टक में शूट किया गया और अगला शेड्यूल मुंबई में है। शांति प्रिया सीनियर सरोजिनी का किरदार निभाती नजर आयेंगी, जो 40 से 75 साल तक का किरदार निभाएंगी। उनके कैरेक्टर के हिसाब से प्रोस्थेटिक्स का सहारा लिया जाएगा।सरोजिनी के पति गोविद रजालू का रोल हितेन तेजवानी निभा रहे हैं। यह फिल्म चार भाषा हिदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू में बनायी जायेगी।जरीबा बहाव इस फिल्म में सरोजनी की मां का किरदार निभाती नजर आयेंगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.