Bhojpuri Cinema : प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'पिया मिलन चौराहा’ का गाना प्रॉमिस’रिलीज

Samachar Jagat | Thursday, 21 Apr 2022 01:57:12 PM
Bhojpuri Cinema : Song 'Promise' from Pradeep Pandey Chitu's film 'Piya Milan Chauraha' released

मुंबई |  भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिटू की आने वाली फिल्म'पिया मिलन चौराहा’का गाना'प्रॉमिस’रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉड्र्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से प्रदीप पांडेय चिटू की भोजपुरी फिल्म'पिया मिलन चौराहा’का गाना प्रॉमिस रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को नाज़िम हरमन और खुशबू जैन ने गाया है।इस गाने में प्रदीप पांडेय चिटू और मनीषा यादव एक दूसरे से प्रॉमिस कर रहे हैं कि हम दोनों का साथ कभी न छुटे, और हम ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करते रहे इसके लिए प्रॉमिस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म पिया मिलन चौराहा का का ट्रेलर रिलीज किया गया था। रत्नाकर कुमार प्रस्तुत एवं गढ़ी माई मूवी के बैनर तले बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रदीप पांडेय चिटू, मनीषा यादव, अवधेश मिश्रा, देव सिह, अमित शुक्ला एवं अन्य हैं। फिल्म को संगीत से साजन मिश्रा ने सजाया है, छायांकन विजय आर पांडेय, उत्तम आर्यन ने किया है। संकलन बंदे प्रसाद, कला नजीर शे.ख का है और नृत्य कानू मुखर्जी का है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.