अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Oct 2021 01:15:52 PM
Bhumi Pednekar will be seen opposite Rajkummar Rao in Anubhav Sinha's 'Bheed'


मुंबई|, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'भीड़’ में अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म सामाजिक राजनीतिक पृष्ठभूमि पर होगी।
इस फिल्म का निर्माण संयुक्त तौर पर सिन्हा और भूषण कुमार कर रहे हैं, जो पहले भी सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़’ के निर्माण में शामिल थे।
सिन्हा 'मुल्क’, 'आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक ने कहा ''' पेडनेकर 'भीड़’ के किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं क्योंकि वह एक ऐसी महिला हैं जिनकी अपनी एक समझ है और यही गुण इस किरदार में चाहिए। उनसे बेहतर कलाकार इसके लिए नहीं मिल सकता।’’
पेडनेकर 'सांड की आंख’, 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’, जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह सिन्हा के साथ इस फिल्म से जुड़ कर सम्मानित महसूस कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिग लखनऊ में होगी, जहां सिन्हा ने हाल में शूटिग के लिए जगहों की पहचान की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.