इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं है। कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे इन दोनों अभिनेताओं का पिछले महीने निधन हो गया था। अब उनकी याद ही शेष रह गई है। ऐसी एक मजेदार याद डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने भी लोगों के सामने शेयर की है।

ऋषि कपूर की ये पांच फिल्में रही थी सबसे ज्यादा बिजनेस करने में सफल
डायरेक्टर निखिल आडवाणी के अनुसार ये वाक्या 2013 में आई फिल्म डी-डे की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और इरफान खान ने अभिनय किया था। निखिल आडवानी ने एक साक्षात्कार में बताया कि किस प्रकार इरफान ने रेगिस्तान में सीन की शूटिंग को संभव बनाया था।
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने बॉयफ्रेंड के साथ किया ऐसा, अब जमकर वायरल हो रही हैं फोटोज

इस समय ऋषि कपूर को छोडक़र फिल्म की पूरी टीम रेगिस्तान में रुकी हुई थी। ऋषि कपूर 2 घंटे की दूरी पर होटल में रूके थे। एक सीन में उगते हुए सूरज को दिखाना था, लेकिन ऋषि कपूर इसके लिए सुबह जल्द यहां नहीं आना चाहते थे।
निखिल आडवानी ने बताया कि ऋषि कपूर को यहीं पर रोकने के लिए इरफान खान को चिकन जंगली और शराब की रिश्वत देनी पड़ी थी। इसके बाद ही वह रेगिस्तान में रुके थे। इसके बाद इरफान खान ने अपना वादा भी निभाया था।