- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने राज फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। आज हम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल बिपाशा बसु की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी बिपाशा बसु की कुल नेटवर्थ 15 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 113 करोड़ भारतीय रुपए है। उसकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और मूवीज से आता है। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। बिपाशा बांद्रा में एक शानदार आलीशान घर में रहती हैं।
इस अचल संपत्ति संपत्ति का अनुमानित मूल्य 16 करोड़ रुपए है। वह कई अचल संपत्ति की मालिक भी हैं। बिपाशा बसु प्रति फिल्म 3-4 करोड़ रुपए फीस लेने के साथ ही लाभ में हिस्सा भी लेती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 2 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। बिपाशा के पास कुछ लग्जरी कारें हैं, जिनमें ऑडी क्यू, टोयोटा फॉच्र्यूनर आदि जैसे ब्रांड शामिल हैं।