सुनील ग्रोवर ने कई कॉमेडी शो किए हैं। जिसके बाद उनका करियर आसमान छूने लग गया। सुनील ने कई हिट शो में काम किया हैं।`कॉमेडी नाईट विथ कपिल`, `द कपिल शर्मा शो` ऐसे हिट शो में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म में भी रोल किया हैं।सुनील ग्रोवर के जन्मदिन पर आपको उनके कुछ रोचक तथ्य के बारे में बताएगे।
सुनील ग्रोवर की खोज कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने की थी

यह बहुत से लोग नहीं जानते हैं, लेकिन प्रतिभाशाली अभिनेता से सबसे पहले मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी मिले थे।
सुनील ग्रोवर ने रेडियो मिर्ची पर "हंसी के फव्वारे" की मेजबानी की

रेडियो मिर्ची का लोकप्रिय किरदार सुदर्शन उर्फ सूद जिसे सुनील ग्रोवर ने अपनी आवाज दी थी। एक्टिंग में आने से पहले कॉमेडियन ने रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया है।
सुनील ग्रोवर ने भारत की पहली मूक कॉमेडी 'गुटूर गु' में अभिनय किया

सुनील ग्रोवर सब टीवी पर भारत के पहले मूक कॉमेडी शो 'गुटूर गु' का हिस्सा रह चुके हैं। यह शो चार सीज़न के साथ 180 से अधिक एपिसोड तक चला।
शाहरुख खान के फैन हैं सुनील ग्रोवर!

सुनील ग्रोवर सुपरस्टार के दिल में खास जगह रखते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर शाहरुख सुनील ग्रोवर को गले लगाया। उन्हें शाहरुख खान की एटली फिल्म में भी एक रोल मिला हैं।
सुनील ग्रोवर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर डिग्री हासिल की है

सुनील को हमेशा से पता था कि उनमें एक्टिंग की कला है, इसलिए वे पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर डिग्री हासिल की। अभिनेता अपने कॉलेज के दिनों में स्थानीय नाटकों में सक्रिय रूप से शामिल थे।