इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता नाना पाटेकर का आज 70वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही दिन यानी 1 जनवरी, 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था। आज हम आपको नाना पाटेकर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शूमार नाना पाटेकर की कुल नेटवर्थ 7 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 50 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और मूवीज हैं। नाना मुंबई में एक शानदार आलीशान घर में रहते हैं।

इस अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 3 करोड़ रुपए है। वह देश में कई अचल संपत्ति के मालिक भी हैं। उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं जिनमें महिंद्रा जीप सीजे 4, ऑडी क्यू 7, महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे ब्रांड शामिल हैं। नाना पाटेकर प्रति फिल्म 2-3 करोड़ और लाभ में हिस्सा लेते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ रुपए लेते हैं। नाना बॉलीवुड की अनेक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।