Birthday Special: नाना पाटेकर कभी बनाते थे अपराधियों के स्केच, कमाते थे हर महीने केवल 35 रुपए, आज है इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Hanuman | Wednesday, 01 Jan 2025 01:23:14 PM
Birthday Special: Nana Patekar used to make sketches of criminals, used to earn only 35 rupees every month, today he is the owner of property worth so many crores

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर का आज जन्मदिन हे। 74 वर्ष के हो चुके नाना पाटेकर का जन्म आज ही के दिन मुंबई में एक जनवरी 1951 को एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ था।

आज आपको जन्मदिन पर नाना पाटेकर से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद ही पहले जानते होंगे। बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता को स्केचिंग का भी शौक था और वह अपराधियों की पहचान के लिए मुंबई पुलिस को उनकी स्केच बनाकर दिया करते थे। उन्हें साल 1978 में रिलीज फिल्म गमन से अभिनय कॅरियर शुरू किया। वह साल 1984 मे रिलीज फिल्म आज की आवाज में अपने अभिनय की छाप छोडऩे में सफल रहे।

इसके बाद उन्होंने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की। उनकी गितनी आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। एक समय में नाना पाटेकर की महीने की कमाई केवल 35 रुपए हुआ करती थी। सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में खुद उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। आज बॉलीवुड के स्टार अभिनेता नाना पाटेकर की कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपए है। 

PC: m.imdb
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.