- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।
हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी प्रियंका चोपड़ा अब अपनी नई बुक अनफिनिश्ड के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस किताब के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के कई राज से पर्दा उठाया है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि कब और किस प्रकार से उन्हें निक जोनस से प्यार हो गया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनास के लिए फीलिंग तब महसूस हुई जब वह गायकों के लिए एक कार्यक्रम कर रहे थे। इसी कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा को पहली बार निक जोनास से प्यार हो गया था। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।