- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनय के दम पर बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित करने के बाद प्रियंका चोपड़ा का जलवा हॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिल रहा है।
अब बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है। एक साक्षात्कार के दौरान इस बॉलीवुड अभिनेत्री से जब पूछा गया कि वह कितने बच्चों को जन्म देना चाहती हैं। इस पर उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनने के बाद तो आप हैरान ही रह जाएंगे। उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि वह 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपनी एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं।
इस प्रकार का जवाब देने के बाद तो प्रियंका चोपड़ा जोर-जोर से हंसने लगीं। हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कह दिया कि 11 बच्चे शायद अधिक हो जाएंगे। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनास के साथ विवाह किया था।