- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड सनी लियोनी ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है। पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियानी अपने अभिनय के दम पर करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाने में सफल रही हैं।
बॉलीवुड की ये अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो के माध्यम में सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में वह पूल में गिरते हुए नजर आ रही हैं।
इस दौरान उन्होंने जंपसूट पहन रखा है। वीडिया के साथ ही सनी लियोनी ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि संतुलन बहुत आवश्यक है, तब भी जब आप नीचे गिर रहे हों।