- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। 69 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। अपने जमाने की स्टार बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान मर्डर मिस्ट्री फिल्म में काम करती दिखाई देंगी।
खबरों के अनुसार, अभिनेत्री जीनत अमान फिल्म ‘मरगांव: द क्लोज्ड फाइल में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में जीनत अमान एक एंग्लो इंडियन परिवार की मुखिया का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वह एक स्वतंत्र महिला, एक मां और साथ ही एक उद्यमी की रोल इस फिल्म में निभाएंगी।
निर्देशक कपिल कौस्तुभ शर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जीनत अमान फिल्म में सिल्विया नाम की एक मजबूत महिला का रोल निभाएंगी। गौरतलब है कि जीनत अमान अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बना चुकी है। वह देव आनन्द, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार कलाकारों के साथ अभिनय कर चुकी है।