इंटरनेट डेस्क। बॉलीबुड से आज मंगलवार को एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर आई है। प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर के बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। उनकी मौत सुबह के वक्त हुई बताई जा रही है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Actor Rajeev Kapoor passes away at 58
(Photo source: Neetu Kapoor's Instagram) pic.twitter.com/hYycjXiV6H
— ANI (@ANI) February 9, 2021
रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।

राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था।