Bollywood: मंदाकिनी और आदित्य नारायण जयपुर आए

Hanuman | Monday, 04 May 2026 04:22:47 PM
Bollywood: Mandakini and Aditya Narayan Visit Jaipur

इंटरनेट डेस्क। अपने जमाने की खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची है। वह गलताजी आई है। इस दौरान वह जयपुर की विरासत और आध्यात्मिक स्थलों की खूबसूरती में खोई नजर आईं। मंदाकिनी ने पिंकी सिटी को लेकर बड़ी बात ही है। उन्होंने कहा कि जयपुर के लिए अलग से समय लेकर आती हूं। इस दौरान बॉवीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने वीडियो भी बनाए।

जयपुर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा जगह बना हुआ है। आज बॉलीवुड सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण भी जयपुर आए हैं। वह एक इवेंट के लिए जयपुर आए हैं।  आपको बता दें कि मंदाकिनी साल1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से चर्चा में आई हैं। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था।

इस फिल्म में मंदाकिनी का दर्शकों को शानदार अभिनय देखने को मिला था। ये उनकी डेब्यू फिल्म  है। आपको बता दें कि इस अभिनेत्री का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ चुका है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.