Bollywood News : न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले अजय देवगन , कभी भी कुछ भी हो सकता है

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Apr 2022 01:24:23 PM
 Bollywood News :  Ajay Devgan said on Nyasa Devgan's Bollywood debut, anything can happen anytime

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन कभी भी लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम  नहीं रही हैं। इस साल की शुरुआत में, सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर में मनीष ने   न्यासा के  बॉलीवुड डेब्यू  कि अफवहा दी।    पिछले कुछ वर्षों में, न्यासा के स्कूल से उनके डांस  वीडियो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं, जहां उन्हें बड़ी संख्या में फॉलो किया जाता है। वीडियो ने साबित कर दिया कि उसे अपने अभिनेता माता-पिता से कुछ टेलेंट विरासत में मिले हैं। हालांकि, अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू की अफवा पर विराम लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि न्यासा की फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में कोई दिलचस्पी नहीं है। स्टार-किड फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही  है।  अजय देवगन से न्यासा के बारे में पूछा गया और वह नई पीढ़ी के अभिनेताओं के बारे में कैसा महसूस करते हैं। जवाब में अजय ने कहा   "मेरी बेटी को भूल जाओ ... मुझे नहीं पता कि क्या वह इस लाइन में आना चाहती है क्योंकि इस समय  तक उसका  बॉलीवुड की तरफ कोई रुझान नहीं है। " हालांकि, उन्होंने आगे कहा, "बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। मैं नहीं जानता। वह विदेश में है, अभी पढ़ रही है।" 

नई पीढ़ी के अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए, अजय ने कहा कि वे अच्छी तरह से तैयार हैं और जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी, वे 'आपसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं।' "नई पीढ़ी अच्छी तरह से तैयार है क्योंकि वे जानते हैं कि कैसे बोलना है, कैसे व्यवहार करना है, सोशल मीडिया को कैसे संभालना है और बाकी सब कुछ। हमारी समस्या यह है कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए   उनका साथ कैसे दे ।  बातचीत जारी रहने पर अजय ने सोशल मीडिया के जानकार नहीं होने की बात भी कही। लेकिन उन्होंने माना कि काजोल और न्यासा वास्तव में  सोशल मीडिया पर  अच्छे हैं।

"मैं उन्हें पोस्ट न करने के लिए कहता हूं ... लेकिन वे नहीं सुनते,"  अजय देवगन ने इस साल बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं।  जनवरी में,  अजय ने एक पोस्ट लिखा  जिसमें उन्होंने रिजेक्शन और लोगों के क्रिटिसिजम  का सामना करने की बात कही। उन्होंने पोस्ट  को  एंड  करते हुए कहा, "हमेशा सच्चे रहो, हमेशा तुम रहो!" अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन  वर्तमान में अपने निर्देशित फिल्म  रनवे 34 के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन भी हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.