Bollywood News : अपने इंस्टाग्राम के AMA पर करिश्मा कपूर ने किया खुलासा, क्या करेंगी दोबारा शादी?

Samachar Jagat | Friday, 29 Apr 2022 02:57:14 PM
Bollywood News : Karisma Kapoor revealed on her Instagram AMA, will she marry again?

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस   करिश्मा कपूर ने हाल ही में गुरुवार को अपने फैन  के साथ AMA   (Ask Me Any Things ) कि स्टोरी लगाई । इंस्टाग्राम पर स्टोरी  के दौरान,   करिश्मा ने अपने फैंस  द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए और अपने फेवरेट  पर्सन , फेवरेट फ़ूड  और  के बारे में बात की। उनके एक फैन  ने उनसे पूछा कि क्या वह फिर कभी शादी करेंगी।  ऐक्ट्रेस  ने सवाल का जवाब भी दिया। करिश्मा ने एक कन्फ्यूज्ड  व्यक्ति का जीआईएफ शेयर करते हुए   लिखा, "डिपेंड करता है!'

खैर, करिश्मा ने अपने पूर्व पति के साथ  तलाक के बाद अपने पिछले विवाहित जीवन के बारे में शायद ही कभी बात की हो।करिश्मा ने यह भी खुलासा किया कि उनका फेवरेट फ़ूड बिरयानी है और उनका फेवरेट कलर  काला है। करीमा ने 2003 में बिजनेस मैन  संजय कपूर से शादी की थी। दोनों बेटी समायरा और बेटे कियान के माता-पिता बने। 2014 में, दोनों  ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में वे अलग हो गए। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बाद उनके तलाक ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। 

इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर AMA  सेशन में करिश्मा ने यह भी जवाब दिया कि वह रणबीर या रणवीर को किसे पसंद करती हैं। उन्होने  कहा, "मैं दोनों से प्यार करती हूं।" उन्होने  अपने फेवरेट पर्सन ?  के  सवाल का भी जवाब दिया और उन्होने  अपने माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता को अपना फेवरेट पर्सन बताया। उन्होने  अपने बच्चों समायरा और कियान, बहन करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान, तैमूर और जहांगीर की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर  किया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.