Bollywood News : जानिए कैसे प्रियंका और निक ने दोनों के कल्चर का ध्यान रखते हुए रखा अपनी बेटी का नाम , मालती मैरी चोपड़ा जोनास

Samachar Jagat | Thursday, 21 Apr 2022 11:33:25 AM
Bollywood News : Know how Priyanka and Nick named their daughter keeping in mind the culture of both, Malti Mary Chopra Jonas

ग्लोबल स्टार प्रियंका चौपड़ा  और उनके पति निक जोनास ने पहले अनाउंसमेंट  की थी कि उन्होंने  सरोगेसी  के जरिए अपने पहले बच्चे का साथ स्वागत किया है। हालांकि इन दोनों ने ये नहीं बताया था कि बच्चा लड़का है या लड़की , लेकिन बाद में यह पता चला कि प्रियंका और निक एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। अब प्रियंका और निक टिनसेल टाउन में  अपनी बेटी का नामकरण कर रहे है।

 प्रियंका और निक ने अपनी नन्ही सी खुशी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनास रखा है। बताया जा रहा है कि  मालती का जन्म कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में 15 जनवरी  रात 8 बजे के बाद हुआ था। हालांकि प्रियंका और निक ने अपनी बेटी  के नाम की अनाउंसमेंट  नहीं की, लेकिन फैंस  काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह नाम दोनों के कल्चर को दिखता है ।

प्रियंका और निक ने अपनी-अपनी परंपराओं का सम्मान किया है क्योंकि उन्होंने एक हिंदू नाम 'मालती' और एक अंग्रेजी  नाम 'मैरी' चुना है। खैर, 'मालती' नाम एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है छोटा सुगंधित फूल, चांदनी। जबकि 'मैरी' एक फ्रांसीसी शब्द है जिसका अर्थ है 'समुद्र का तारा'।

प्रियंका और निक ने आधिकारिक तौर पर अपनी बच्ची के आने की अनाउंसमेंट  की थी और लिखा था, "हमें यह अनाउंसमेंट  करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट कि मदद   से एक बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है।" आज तक, दोनों ने अपने बेटी  की फोटो शेयर नहीं की हैं और फैंस बहुत उत्साहित  हैं क्योंकि वे बच्चे को देखना चाहते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.