Bollywood News : नीतू कपूर ने शेयर किया डांस वीडियो

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Mar 2022 11:40:15 AM
Bollywood News : Neetu Kapoor shared dance video

मुंबई |  बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वीडियों बनाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेज पर मगन होकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

नीतू कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू ग्रुप परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। नीतू अपनी लेडी गैंग के साथ सिगर मीका सिह और पायल देव के गाने'सावन में लग गई आग’पर डांस कर रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा,'खूबसूरत मजेदार शादी।’’

नीतू कपूर की आने वाली फिल्म में'जुग जुग जियो’शामिल है। फिल्म'जुग जुग जियो’को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओ में नजर आयेंगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.