Bollywood News : रणबीर कपूर के साथ फिर काम करेंगी नीतू कपूर

Samachar Jagat | Thursday, 07 Apr 2022 10:43:56 AM
 Bollywood News : Neetu Kapoor to work with Ranbir Kapoor again

मुंबई |  बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ फिर काम करती नजर आयेंगी। नीतू कपूर ने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म बेशर्म में अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे नौ साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते जानकारी दी है कि वह अपने जिगर के टुकड़े रणबीर कपूर के साथ शूटिग कर रही हैं। नीतू कपूर ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं अपने जिगर के टुकड़े के साथ एड शूट कर रही हूं।’  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.