Bollywood News : राजकुमार राव-जान्हवी कपूर ने मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिग शुरू की

Samachar Jagat | Tuesday, 10 May 2022 04:16:34 PM
Bollywood News : Rajkummar Rao-Jhanvi Kapoor start shooting for Mr and Mrs Mahi

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिग शुरू कर दी है।राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म'मिस्टर एंड मिसेज’माही की शूटिग शुरू कर दी है।इस बात की जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। उनकी पोस्ट को जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने भी शेयर किया। करण जौहर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की पहली झलक शेयर की गई।

शेयर की गई तस्वीर में एक क्लैपबोर्ड है, जिसमें मिस्टर एंड मिसेज माही’लिखा हुआ है। फिल्म के सेट से पहली झलक शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने कैप्शन में लिखा, ''मैदान तैयार है और'मिस्टर एंड मिसेज’की टीम भी आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। शूटिग का पहला दिन शुरू।’’ जान्हवी कपूर'मिस्टर एंड मिसेज माही’में महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.