Bollywood News : सामंथा रुथ प्रभु कॉस्मोपॉलिटन मैगज़ीन के कवर पेज पर आई नज़र

Samachar Jagat | Friday, 01 Apr 2022 03:07:22 PM
Bollywood News : Samantha Ruth Prabhu spotted on the cover of Cosmopolitan Magazine

सामंथा रुथ प्रभु 2021 कि वेब सीरीज़ फॅमिली मैन 2  और  पुष्पा के आइटम  सोंग " ऊ अंतावा "  में अपने जलवे बिखेती नज़र आई है ।  इस महीने, वह कॉस्मोपॉलिटन मैगज़ीन के  डिजिटल एडिशन के कवर पर देखने को मिलेगी। कवर पेज पर वह फुल समर लुक में दिख रही है। इस मैगज़ीन का कवर पेज उन्होने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है।

   जिसमें  वह   ब्राइट कलर कि ट्यूब बिकनी टॉप व  स्लिट सारंग स्कर्ट में पोज़ करती नज़र आई ।  इतना ही नहीं वह  पैंटसूट में ब्रालेट में दिख रही है ।  उनके इस लुक को  फैंस ने भी बहुत पसंद किया। इस बिकिनी के डिज़ाइनर राहुल मिश्रा है।  वहीं दूसरी पोस्ट में वह  फेंडी पैंटसूट में नजर आ रही हैं।  सामंथा रुथ का कवर पोस्ट उनकी आर्टिस्ट जर्नी को और उनके अच्छे व्यवहार के बारे में है।

ऐसा लगता है कि सामंथा रुथ  ने इस पोस्ट की  शूटिंग  मुंबई के पवई में एक फाइव स्टार प्रॉपर्टी में कि है।  सामंथा रूथ  को हालही में उनके एक अवार्ड शो में उनके गाउन  के लिए बहुत ट्रोल किया गया था इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट में, सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा।  "एक महिला के रूप में, मुझे इस बात का अच्छे से पता  है कि इसका क्या मतलब है। ।

किसी व्यक्ति के बारे में केवल उनके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के आधार पर क्विक डिसीजन  लेना सचमुच सबसे आसान काम है जो कोई भी कर सकता है।" उन्होंने कहा कि लोगों को इसके बजाय जीवन में खुद को बेहतर बनाने के और  आत्म-विकास की दिशा में काम करना चाहिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.