Bollywood News : टाइगर श्राफ ने पिता जैकी श्राफ के साथ वीडियो शेयर किया

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 03:02:14 PM
Bollywood News  :  Tiger Shroff shares video with father Jackie Shroff

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अपने पिता जैकी श्राफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है और उन्हें डैडी कूल बताया है।टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है,'मैं बिग डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ टाइगर ने हार्ट इमोजी और लाफिग इमोजी भी पोस्ट की हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पिता को टैग किया है। फैंस को वीडियो के बैकग्राउंड में'डैडी कूल...’गाना चल रहा है।वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकी-टाइगर वैनिटी वैन के गेट पर हैं और वहां खड़े होकर दोनों फोटो क्लिक करा रहे हैं। दोनों का अंदाज मस्त लग रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.