इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक मामले में अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे स्टार कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया है।
ऑनलाइन सेंटिमेंट एनालिसिस कंपनी चेकब्रांड के अनुसार, बॉलीवुड के स्टार अभिनेत्रियों में शूमार प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड वैल्यू के मामले में इन दोनों कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। यह कंपनी फिल्मी कलाकारों की ब्रांड वैल्यू तय करती है।

इसके अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 2.65 अरब रुपए है। जबकि बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू 2.60 अरब रुपए और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की ब्रांड वैल्यू 2.52 अरब रुपए है।

बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 2.11 अरब रुपए है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू कंपनी ने 2.09 अरब रुपए तय की है। प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनास से विवाह किया है।