- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री करीना कपूर मार्च महीने में दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बच्चे को जन्म देने से पहले वह नए घर में शिफ्ट हो सकती हैं। दरअसल करीना कपूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं।
कैप्शन में लिखा है, यह यादों का सौभाग्य रहा है... अब आगे... नई शुरुआत की ओर। करीना कपूर ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया था कि वह अपने नए ड्रीम होम को डिजाइन करा रही हैं।
करीना कपूर ने लिखा था, 'अपने फेवरेट डिजाइनर के साथ की वापसी। ड्रीम होम। अब करीना कपूर ने नई पोस्ट की है, जिसमें फॉर्च्यून लिखा है। गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना कपूर के एक बेटा तैमूर है। तैमूर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है।