Bollywood: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सनी देओल की ये फिल्म

Hanuman | Wednesday, 12 Mar 2025 01:42:05 PM
Bollywood: This film of Sunny Deol will be released in theatres on 10th April

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल का अब आगामी फिल्म जाट में अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म का नया टीजर रिलीज जारी हो चुका है। इसमें बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सनी देओल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

एक्शन से भरे सीन में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जबरदस्त मुकाबला होता नजर आ रहा है। बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर किया। इसमें बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता एक्शन के बीच वह चिल्लाकर कहता हैं, मैं जाट हूं। टीजर शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट‘ के वर्चस्व के लिए 30 दिन बाकी हैं। 

आपको बता दें कि सनी देओल की ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल के साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। 

PC: galgotiastimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.