- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज बोनी कपूर और डिंपल कपाडिय़ा अब एक साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। जो खबरें सामने आ रही है उनके अनुसार तो बोनी कपूर और डिंपल कपाडिय़ा निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं।
बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों ही लव रंजन की आगामी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इसमें बोनी कपूर और डिंपल कपाडिय़ा रणबीर के माता-पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। हाल ही में बोनी कपूर ने अनिल कपूर स्टारर फिल्म से अभिनय में पदार्पण किया था।
अब लव रंजन की फिल्म के लिए मेकर्स ने बोनी कपूर को अप्रोच किया है। हालांकि ये भी खबरें सामने आ रही है कि बोनी कपूर ने फिल्म में काम करने के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं, लेकिन लव रंजन ने इस संबंध में बोनी के बेटे अर्जुन कपूर को उन्हें मनाने की जिम्मेदारी दी है।