Box Office: साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी अक्षय की Ram Setu

Samachar Jagat | Thursday, 27 Oct 2022 09:04:00 AM
Box Office: Akshay kumar fim Ram Setu became the second biggest opener of the year 2022

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की कुछ समय से फिल्में सही नहीं चल पा रही थी लेकिन दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म राम सेतु उनके लिए काम की साबित हुई है। जी हां बताया जा रहा है की अक्षय की इस फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी ओपनिंग की है। 

ट्रेड एक्सपर्ट की माने तो फिल्म ने पहले ही दिन साढ़े 15 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस किया है। फिल्म को छोट शहरों में अच्छी शुरुआत मिली है और मैट्रो सिटीज में इसने बस एवरेज बिजनेस किया है। 

जानाकारों की माने तो फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में राम सेतु ने कई नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। राम सेतु का फर्स्ट डे कलेक्शन अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्मों से ज्यादा रहा है। इतना ही नहीं राम सेतु 2022 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.