Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला हुई रिलीज, पहले दिन कर सकती है इतना बिजनेस

Hanuman | Friday, 17 Apr 2026 03:09:14 PM
Box Office Collection: Akshay Kumar's Film 'Bhoot Bangla' Released; Could Do This Much Business on Day One

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी एक्साइटमेंट है। गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यू शोज में भी 'भूत बंगला' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इसी को देखते हुए इस फिल्म के रिलीज के पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग की उम्मीद है। भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू शोज से सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 3.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर आज दोपहर 2 बजे तक 1.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

रात 10.30 बजे के बाद ही कमाई के फाइनल आंकड़े मिलेंगे। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद साथ में नजर आई है। अक्षय कुमार को भी इस फिल्म से बहुत ही उम्मीदें हैं। समय ही बनाएगा कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपए का बिजनेस करने में सफल रहती है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.