Box Office Collection: अक्षय कुमार की राम सेतु नहीं दिखा पाई कमाल, चौथे दिन हुआ इतना कलेक्शन 

Samachar Jagat | Saturday, 29 Oct 2022 11:18:42 AM
Box Office Collection: Akshay Kumar's Ram Setu could not show amazing, so much collection happened on the fourth day

इंटरनेट डेेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भी कमाई के मामले में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। अक्षय कुमार की इससे पहले भी चार फिल्में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है और अब ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिर गई है। 

पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने के बाद राम सेतु कमाई के मामले में पिछड़ती जा रही है। फिल्म ने चौथे दिन भी कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। 

दूसरे दिन फिल्म की कमाई 11.4 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद तीसरे दिन भी राम सेतु की हालत में कुछ खास सुधार नहीं आया और इसने मात्र 8.75 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म ने 6.50 से  7 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.