Bollywood News: चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज

Samachar Jagat | Thursday, 29 Sep 2022 03:47:22 PM
Chiranjeevi's film Godfather trailer released

मुंबई |  तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म गॉडफादर में चिरंजीवी की मुख्य भूमिका है जबकि बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सलमान खान इस फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आयेंगे गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान गुंडों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। फिल्म गॉडफादर में चिरंजीवी और सलमान के अलावा नयनतारा की भी अहम भूमिका है।गॉडफादर मलयाली सिनेमा की सुपरहिट फिल्म लुसिफर का रीमेक है। गॉडफादर ०5 अक्टूबर 2०22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.