- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये संख्या 1 करोड़ 09 लाख 77 हजार से अधिक हो गई है। आज मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 13,993 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
इससे भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,09,77,387 हो गई है। पिछले एक दिन में भारत में 101 लोगों ने कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है। इससे यहां पर मरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,56,212 हो गई है।
भारत में अब कोराना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,43,127 ही रह गई है। जबकि 1,06,78,048 मरीज इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में भी सफल हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,02,61,480 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। इसमें से शुक्रवार को 7,86,618 सैंपल टेस्ट किए गए थे।