Cruise ship party case : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं मिली राहत, आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा

Samachar Jagat | Monday, 04 Oct 2021 05:56:26 PM
Cruise ship party case:  Shahrukh Khan's son Aryan Khan did not get relief, Aryan Khan, Arbaaz Merchant and Munmun Dhamecha sent to NCB custody till 7 October

इंटरनेट डेस्क। क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी केस में आज सोमवार को एक बड़ा फैसला आया है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को ड्रग्स मामले में 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। वहीं माना जा रहा था कि इस केस में आज शाहरुख खान के बेटे को राहत मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

 

Cruise ship party case | Mumbai's Esplanade Court sends Aryan Khan, Arbaz Seth Merchant and Munmun Dhamecha to NCB custody till 7th October pic.twitter.com/mU8wP06Jt4

— ANI (@ANI) October 4, 2021

आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों को आज एनसीबी ने अदालत में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की और न्यायिक हिरासत में सात अक्टूबर तक भेज दिया है। 

पहले ऐसा कहा जा रहा था कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी आर्यन खान की हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आर्यन की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता सलमान खान रविवार को शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके घर मन्नत पहुंचे थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.