इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क में हुआ था। दीपिका ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।

दीपिका के जन्मदिन पर आज हम बनाने जा रहे हैं कि उनकी बॉलीवुड में एंट्री किस प्रकार से हुई थी। मॉडलिंग के समय दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर वैंडेल रॉड्रिक्स के साथ दो साल तक काम किया था। इस दौरान वैंडेल दीपिका के काम से बहुत ही प्रभावित हुए थे। इसी दौरान फैशन डिजाइनर वैंडेल रॉड्रिक्स ने दीपिका की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से कराई थी।

जब फराह खान अपनी फिल्म ओम शांति ओम के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रही थी तभी अभिनेत्री मलाइका ने उनके सामने इस फिल्म के लिए दीपिका का नाम सुझाया था। मलाइका दीपिका के काम से बहुत ही प्रभावित थी। इसके बाद फराह खान ने दीपिका से मुलाकात कर उन्हें अपनी फिल्म ओम शांति ओम में ले लिया। इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री दीपिका ने शाहरुख खान के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपनी विशेष पहचान बनाई।