Shah Rukh के गाने पर डांस करती Desi girl Priyanka Chopra

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 11:13:40 AM
Desi girl Priyanka Chopra danced on Shah Rukh's song

विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज को नहीं भूलती हैं। इसलिए वह चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. उनकी पार्टी के वीडियो भी धीरे-धीरे वायरल हो रहे हैं. फिलहाल एक क्लिप सामने आई है जिसमें वह शाहरुख खान के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं उनके साथ उनके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स भी हैं. हालांकि वीडियो में प्रियंका के हाथ में ड्रिंक है और कुछ लोग खाते हुए नजर आ रहे हैं. प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर दिवाली पार्टी की मेजबानी की।

 

 

View this post on Instagram

A post shared by India's Top Personality (@indiatoppersonality)


 

पार्टी में निक के भाई जो, लिली सिंह और काल पेन जैसे कई लोगों ने शिरकत की. प्रियंका ने खुद भी पार्टी से तस्वीरें शेयर की हैं। उनके फैन पेज पर अब वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा को इस वीडियो में शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' दिवांगी-दिवांगी पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी में सफेद रंग का लहंगा पहना था। वीडियो में वह हाथ में ड्रिंक लिए हुए हैं। आप देख सकते हैं उनकी डीजे पार्टी काफी रौनक रही है. खाना-पीना चल रहा है और उनके विदेशी दोस्त भी भारत के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने दिवाली पर निक के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'हमारी पहली दिवाली हमारे पहले घर में, हमेशा खास रहेगी.'

प्रियंका ने पार्टी के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हर कोई जो हमारे घर आया और न केवल कपड़ों से बल्कि डांस से भी मेरी संस्कृति का हिस्सा बना, उसने मुझे घर जैसा महसूस कराया.' प्रियंका ने निक जोनस को बेस्ट पति और पार्टनर भी बताया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.