Bollywood News : धर्मेंद्र ने शेयर किया राज कपूर का पुराना वीडियो

Samachar Jagat | Saturday, 16 Jul 2022 12:33:31 PM
Dharmendra shared old video of Raj Kapoor

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने दिवंगत फिल्मकार-अभिनेता राजकपूर का एक अनदेखा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अपने फैन्स के साथ काफी दिलचस्प पुराने फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। धर्मेन्द्र ने राज कपूर का एक अनदेखा पुराना वीडियो शेयर किया है।धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें राज कपूर अपनी फिल्मों के बारे में दार्शनिक अंदाज में बताते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में राज कपूर ने कहा, ''मां सभी बच्चों को जन्म देती है लेकिन कभी उनका नसीब नहीं लिख सकती। मेरी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही हुआ। कुछ चलीं और कुछ नहीं चल सकीं लेकिन जो फिल्में नहीं चल सकीं, वही मेरे दिल के करीब हैं। इसमें'मेरा नाम जोकर’और'जागते रहो’खास हैं। शायद ये फिल्में या तो खराब थीं या लोगों को समझ में नहीं आईं।’इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा,'दिल छू लेने वाली बात, जिदगी का सच बता रहे हैं राज साहब..एक जीनियस।’ राज कपूर औरआपस में काफी करीब थे और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे। धर्मेंद्र ने राजकपूर की फिल्म'मेरा नाम जोकर’में काम किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.