- SHARE
-
1985 में, राज कपूर ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म `राम तेरी गंगा मैली` में मंदाकिनी को पेश किया। एक्ट्रेस ने इसमें अपने परफॉरमेंस से सभी को इम्प्रेस किया और यह एक आइकोनिक फिल्म बन गई। मंदाकिनी के अमेजिंग परफॉरमेंस के अलावा, `राम तेरी गंगा मैली` फिल्म कुछ विवादों में रही। फिल्म में एक पारदर्शी साड़ी में स्नान करते समय कुछ सीन थे, और इस सीन ने बहुत विवाद पैदा किए थे।
`राम तेरी गंगा मैली` के बाद, उन्होंने `डांस डांस`, `प्यार करके देखो` और अन्य सफल फिल्मों में अभिनय किया। 1996 में, उन्होंने अपनी फिल्म `ज़ोरदार` की रिलीज़ के बाद फिल्म इंस्डर्टी छोड़ने का फैसला किया।मंदाकिनी 80 और 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थी, और अब भी वह बहुत खूबसूरत दिखती है।
मंदाकिनी एक संगीत वीडियो के साथ वापसी करने जा रही है, जो उनके बेटे की पहली फिल्म होगी। ई-टाइम्स से अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “मैं निर्देशक साजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं और हम साथ काम कर रहे हैं।इस में `माँ ओ माँ` एक बहुत ही सुंदर गीत है और मुझे तुरंत ही इस गीत से प्यार हो गया। इस गाने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मेरा बेटा मुख्य भूमिका निभा रहा है। हम इस गाने की शूटिंग महीने के अंत में शुरू कर देंगे।
जहां उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली विवादों में घिरी रही थी वहीं मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों का जोरदार खंडन किया था।