Film : रामचरण ने अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर की तारीफ की

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Jun 2022 02:49:28 PM
Film : Ramcharan praises the trailer of Akshay Kumar's film Rakshabandhan

मुंबई | दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर की तारीफ की है।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म'रक्षा बंधन’का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। राम चरण ने अपने  हैंडल पर रक्षाबंधन का ट्रेलर शेयर कर तारीफ की है। राम चरण ने'रक्षा बंधन’का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, क्या ट्रेलर है अक्षय कुमार सर। भाई-बहन का पवित्र और खूबसूरत बंधन ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। राम चरण ने फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे आनंद एल राय सर।

राम चरण के  पर अक्षय ने रिएक्ट करते हुए रिप्लाई किया, थैंक्यू सो मच अन्ना। हमारे बर्थडे बॉय आनंद एल राय की तरह रक्षा बंधन की कहानी भी उतनी ही अच्छी है। गौरतलब है कि'रक्षा बंधन’दहेज पर आधारित सोशल कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादी खतीब और स्मृति श्रीकांत की भी अहम भूमिका हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.