मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय की आने वाली फिल्म'थलापति 66’का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
विजय की फिल्म'थलापति 66’जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माताओं ने'थलापति 66’का फस्र्ट लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है।

फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली ने किया है। फिल्म के निर्माताओं ने हैदराबाद में मई में शूटिग का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया था। जिसके बाद आज उन्होंने इसका पहला लुक शेयर कर दिया है। थलापति 66 के पोस्टर में विजय को ग्रे रंग के सूट में डैशिग लुक में देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- ’वरिसु के साथ बॉस वापस आ गया है...’वरिसुफस्र्टलुक ’हैप्पीबर्थडेडियरथलापतिविजय...।